रद्द उड़ानों के रिफंड पर सरकार ने तय की समयसीमा

feature-top

बीते पांच दिनों में इंडिगो की 2000 से ज्यादा उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्री प्रभावित हुए हैं। इसे मद्देनजर रखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को एयरलाइन को निर्देश दिया कि वह रद्द उड़ानों के लिए किराया वापसी की प्रक्रिया रविवार शाम तक पूरी कर ले।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि एयरलाइन सुनिश्चित करे कि यात्रियों का सामान भी अगले दो दिनों में पहुंचा दिया जाए।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सभी रद्द या बाधित उड़ानों के लिए किराया वापसी की प्रक्रिया रविवार रात 8 बजे तक पूरी हो जानी चाहिए। जारी निर्देश में कहा गया है, 'एयरलाइंस को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे उन यात्रियों से कोई रीशेड्यूलिंग शुल्क न वसूलें जिनकी यात्रा पर रद्दीकरण का असर पड़ा है।'


feature-top