भारत की धरती पर बाबरी मस्जिद कभी नहीं बन सकती: शाहनवाज हुसैन

feature-top

पश्चिम बंगाल में टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के द्वारा 'बाबरी मस्जिद' की नींव रखे जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने जोरदार पलटवार किया है। भाजपा नेता ने कहा कि हिन्दुस्तान की धरती पर बाबरी मस्जिद कभी नहीं बन सकती है।

उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हो रहा है, उसके पीछे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। भाजपा नेता ने  कहा कि हुमायूं कबीर ने टीएमसी के इशारे पर ऐलान किया था। जब माहौल उल्टा पड़ा तो टीएमसी ने बाहर कर दिया। उन्होंने कहा कि टीएमसी से निलंबित नेता बाबरी मस्जिद बनाने के लिए ईंटें मंगवा रहा है।

मैं साफतौर पर बताना चाहता हूं कि भारत की धरती पर कभी भी बाबरी मस्जिद नहीं बन सकती है, क्योंकि मुसलमानों का बराबरी चाहिए न की बाबरी। टीएमसी नेता बाबरी मस्जिद बनाने की बात कर रहा है यह दुर्भाग्यपूर्ण है।


feature-top