सोनिया गांधी के आरोपों पर BJP ने किया पलटवार

feature-top

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि पाकिस्तान और चीन को भारतीय जमीन पर कब्जा करने की ‘इजाजत’ देना और जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देना जैसी ‘ऐतिहासिक गलतियां’ जवाहरलाल नेहरू की विरासत हैं।

सोनिया गांधी ने आरोप लगाया था कि सत्ताधारी दल नेहरू की विरासत को ‘मिटाना’ नहीं बल्कि उनकी सामाजिक और राजनीतिक नींव को ‘नष्ट’ करना चाहता है। जवाब में भाटिया ने कहा कि ‘नष्ट’ शब्द राहुल गांधी का पर्याय बन चुका है।

उन्होंने तंज कसते हुए राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का ‘भस्मासुर’ बताया और कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी अपने सहयोगियों को नुकसान पहुंचाने की राह पकड़ ली है।


feature-top