आदिवासियों के अच्छे दिन क्यों नहीं आए: बसपा सुप्रीमो मायावती

feature-top

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि रुपये के अवमूल्यन का मामला अब आर्थिक न होकर, देश व जनहित का बन गया है।

केंद्र सरकार आर्थिक सलाहकारों के भरोसे रहने के बजाय खुद गंभीर होकर इसके समाधान के ठोस उपाय करे। बसपा सुप्रीमो शनिवार को नई दिल्ली में संविधान रचयिता डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित कर रही थीं।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बसपा इस बात को लेकर सचेत, सजग व चिंतित है कि देश के करोड़ों शोषित-पीड़ित दलितों, आदिवासियों व अन्य पिछड़े वर्गों के लोगों के ’अच्छे दिन’ अब तक क्यों नहीं आए हैं, जिनके लिए डॉ. आंबेडकर आजीवन संघर्ष करते रहे। जातिवादी पार्टियों के राजकाज में गरीब व मेहनतकश बहुजनों को बेहतर जीवन मिलना संभव नहीं है।


feature-top