जब दुनिया में स्लोडाउन की बात होती है, तब भारत ग्रोथ की कहानी लिखता है : पीएम मोदी

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा जब दुनिया में स्लोडाउन की बात होती है, तब भारत ग्रोथ की कहानी लिखता है। पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया अनिश्चितताओं से भरी हुई है, लेकिन इस दौर में भी हमारा भारत अलग ही लीग में दिख रहा है। भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है।

जब दुनिया में ट्रस्ट का क्राइसिस दिखता है, तब भारत ट्रस्ट का पिलर बन रहा है, जब दुनिया फ्रेगमेंटेशन की तरफ जा रही है, तब भारत ब्रिज बिल्डर बन रहा है। अभी कुछ दिन पहले भारत में क्वार्टर-2 की जीडीपी के आंकड़े आए हैं।

आठ फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ रेट हमारी प्रगति की नई गति का प्रतिबिंब है। यह सिर्फ नंबर नहीं हैं, यह स्ट्रॉन्ग माइक्रो इकोनोमिक्स सिग्नल है।


feature-top