जुबीन गर्ग मौत मामले की जांच अंतिम चरण में

feature-top

असम के लोकप्रिय संगीतकार और सांस्कृतिक प्रतीक जुबीन गर्ग की मौत से जुड़ी जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है।

असम पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) 12 दिसंबर को इस मामले में अपनी पहली चार्जशीट अदालत में दाखिल करेगी।

जांच एजेंसियों ने पिछले दो महीनों में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिनके आधार पर अब केस एक महत्वपूर्ण दिशा की ओर बढ़ रहा है।


feature-top