बंगाल में भी बाबरी मस्जिद ढहाएंगे : केशव प्रसाद मौर्य

feature-top

तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर में अयोध्या की बाबरी मस्जिद जैसी मस्जिद की नींव रख दी। अयोध्या में बाबरी ढांचा विध्वंस के पर इसकी आधारशीला रखने से भाजपा में जबरदस्त आक्रोश है।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तो खुली चुनौती दे दी है। कहा है कि बंगाल जाकर भी मस्जिद को ढहा देंगे। मिर्जापुर में केशव ने कहा कि छह दिसंबर हमें दो महत्वपूर्ण विषयों के लिए याद है।

एक बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि और दूसरा बाबरी ढांचा विध्वंस के लिए। अयोध्या की तरह बंगाल में भी मस्जिद को ढहा दिया जाएगा। देश की जनता ऐसे लोगों पर विश्वास नहीं करती है।


feature-top