नेपाल में भूकंप के तेज झटके

feature-top

नेपाल की धरती भूकंप के एक और झटके से हिल गई है। यह भूकंप नेपाल के पश्चिमी सुदूरपश्चिम प्रदेश में सुबह करीब साढ़े आठ बजे आया। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है।

इस भूकंप से अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। यह भूकंप सुबह 8:28 बजे दर्ज किया गया, जिसका केंद्र दारचुला जिले के घुसा क्षेत्र में था।

इससे आसपास के जिलों में भी झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप से अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई तत्काल सूचना नहीं है।


feature-top