फ्रांस : क्रिसमस बाजार में घुसी बेकाबू कार ने भीड़ को रौंदा, 10 की मौत

feature-top

क्रिसमस-डे की तैयारी में जुटे फ्रांस के विदेशी क्षेत्र ग्वाडेलूप के सेंट-एन्न शहर में एक बेकाबू कार भीड़ में घुस गई और इसने लोगों को रौंद डाला।

यह हादसा ग्वाडेलूप में क्रिसमस बाजार की तैयारी के दौरान हुआ।

 एक कार ने भीड़ पर चढ़ते हुए कम से कम 10 लोगों की जान ले ली और 19 अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया।


feature-top