लद्दाख: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने श्योक टनल समेत 125 प्रोजक्ट्स का किया उद्घाटन

feature-top

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख की श्योक टनल से बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइज़ेशन (BRO) के रणनीतिक तौर पर अहम 125 महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया और इन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

इन प्रोजेक्ट्स में 28 सड़कें, 93 पुल और 04 अलग-अलग स्ट्रेटेजिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स शामिल थे, जो 07 राज्यों और 02 केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं।

ये प्रोजेक्ट्स लद्दाख और जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और मिजोरम राज्य में हैं।


feature-top