गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के जांच के दिए गए आदेश

feature-top

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अर्पोरा में नाइट क्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत के बाद जांच का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्लब के प्रबंधक और अन्य लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि क्लब के मालिकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

अग्निकांड देर रात बर्च बाय रोमियो लेन क्लब में हुआ। अर्पोरा गांव में स्थित यह लोकप्रिय स्थल राज्य की राजधानी पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर है और पिछले साल खोला गया था।


feature-top