- Home
- टॉप न्यूज़
- जिंदगी की बजाय मौत को क्यों गले लगा रहे युवा : महबूबा मुफ्ती
जिंदगी की बजाय मौत को क्यों गले लगा रहे युवा : महबूबा मुफ्ती
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी जम्मू-कश्मीर के युवाओं से सीधा संवाद शुरू करेगी, क्योंकि वे जानना चाहती हैं कि युवा जिंदगी की बजाय मौत को क्यों गले लगा रहे हैं।
मुफ्ती ने कहा कि पीडीपी यह समझना चाहती है कि युवाओं को जिंदगी की बजाय मौत की ओर धकेलने वाला दबाव क्या है। उन्होंने बताया कि इस संवाद सत्र में कई युवाओं ने अपनी चिंताएं और सुझाव साझा किए। यह सिर्फ शुरुआत है।
पार्टी पूरे क्षेत्र में ऐसी ही बैठकों का आयोजन करेगी ताकि जम्मू-कश्मीर की लगातार बनी हुई समस्याओं के वास्तविक समाधान खोजे जा सकें महबूबा मुफ्ती ने कहा, 'दिल्ली में हाल ही में जो घटना हुई, उसमें एक पढ़ा-लिखा डॉक्टर शामिल था। उस घटना ने मुझे हिला कर रख दिया। पार्टी ने फैसला किया है कि हम यहां युवाओं से बात करेंगे। हम उनसे जानना चाहते हैं कि ऐसा क्या मजबूरन दबाव है जो युवाओं को जिंदगी की बजाय मौत अपनाने पर मजबूर कर रहा है।
आज कई युवा आए जिन्हें बोलने का मौका मिला। हमें बहुत सारे सुझाव मिले। यह हमारी आखिरी मीटिंग नहीं है। हम दूसरे इलाकों में भी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर की समस्याओं का हल निकालना होगा।'
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
