इंडिगो पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं : अखिलेश यादव

feature-top

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। अखिलेश ने इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित होने और यात्रियों को हो रही परेशानी पर भी भाजपा सरकार को घेरा।

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार उद्योगपतियों को इतना ताकतवर बना रही है कि वे नीतियों और फैसलों पर दबाव बना सकें।

उन्होंने इलेक्टोरल बांड को लेकर भी भाजपा पर आरोप लगाए और कहा कि इसी वजह से सरकार का इंडिगो पर कोई नियंत्रण नहीं है। अखिलेश ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर कड़ा प्रहार किया है।


feature-top