राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 के लिए खेल मंत्रालय ने बनाई चयन समिति

feature-top

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने साल 2025 के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार के लिए चयन समिति के गठन की घोषणा कर दी है। यह समिति खिलाड़ियों और कोचों के नामों की अनुशंसा संबंधित पुरस्कार योजनाओं के अनुसार करेगी।

जारी आदेश के अनुसार, समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा करेंगे। समिति में खेल जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों, खिलाड़ियों, कोचों और खेल पत्रकारों को शामिल किया गया है।

समिति के प्रमुख सदस्य इस प्रकार हैं जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा (अध्यक्ष) झूलन गोस्वामी (क्रिकेट) एम. एम. सोमैया (हॉकी) अपर्णा पॉपट (बैडमिंटन) विजय लोकपल्ली (खेल पत्रकार) हेमंत रस्तोगी (खेल पत्रकार, अमर उजाला) एच. एन. गिरीशा (पैरा स्पोर्ट्स विशेषज्ञ) गगन नारंग (निशानेबाज, ओलंपियन) देवेंद्र कुमार राठौर (जिम्नास्टिक्स, द्रोणाचार्य अवार्डी) सीईओ, टॉप्स – स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ईडी (टीम्स) – स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया डॉ. शभित जैन, संयुक्त सचिव, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (सदस्य सचिव)


feature-top