कुणाल कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई

feature-top

महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति राम शिंदे ने बताया कि हास्य कलाकार और स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है और इस पर तय प्रक्रिया के अनुसार आगे कार्रवाई चल रही है।

उन्होंने कहा कि यह मामला अब विशेषाधिकार समिति को भेजा गया है, जो इस प्रस्ताव की जांच करेगी। समिति की रिपोर्ट आने के बाद इसे सदन में चर्चा के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

राम शिंदे ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव स्वीकार किया जा चुका है और इसे विशेषाधिकार समिति को भेज दिया गया है। समिति रिपोर्ट देगी, जिसके बाद सदन में इस पर चर्चा होगी।'


feature-top