अपनी हार छिपाने विदेश घूमने गए तेजस्वी यादव : जीतन राम मांझी

feature-top

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार विधानसभा सत्र के दौरान तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति पर कड़ा प्रहार किया है। मांझी ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव अपनी राजनीतिक हार छिपाने के लिए परिवार के साथ बाहर घूमने चले गए हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा यह बिहार का दुर्भाग्य है। अब तेजस्वी युवराज भी नहीं रहे, दाम्पत्य जीवन जी रहे हैं, लेकिन उनकी विदेश घूमने की आदत नहीं छूटी। सदन चल रहा है और ये सैर-सपाटे पर निकल जाते हैं। हार की लाज और शर्म से ही सत्र के दौरान बाहर गए हैं।

मांझी ने राहुल गांधी को भी निशाने पर लेते हुए कहा राहुल गांधी भी यही करते हैं। न देश की जनता की चिंता, न मतदाताओं की फिक्र बस मौज करने निकल जाते हैं। इसके साथ ही मांझी ने कहा कि तेजस्वी यादव अत्यधिक आत्मविश्वास में थे। उन्होंने पहले से ही शैडो कैबिनेट बना लिया था और अधिकारियों की पोस्टिंग लिस्ट तक तैयार कर ली थी।


feature-top