वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने पर BLO की होगी पिटाई : कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन

feature-top

त्रिपुरा के कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLOs) को धमकी देते नजर आए।

उन्होंने कहा कि अगर बीएलओ राज्य में प्रस्तावित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम हटाने या कोई फर्जी नाम शामिल करने का प्रयास करेंगे, तो उनकी सार्वजनिक रूप से पिटाई की जाएगी।

प्रस्तावित कवायद के लिए अगरतला के इंद्रनगर में कांग्रेस के बूथ स्तरीय एजेंट के वास्ते आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को बर्मन ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची चाहती है।

वो त्रिपुरा में वह सब नहीं होने देगी, जो महाराष्ट्र, बिहार और हरियाणा में हुआ।


feature-top