दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

feature-top

इंडिगो में जारी परिचालन संकट अभी जारी है। दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डों पर इंडिगो की उड़ानें रद्द हो रही हैं और उनमें देरी हो रही है।

हालात को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की और एडवाइजरी में बताया कि उड़ानों में देरी हो सकती है।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा कि घर से निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक जरूर करें ताकि एयरपोर्ट पर परेशानी का सामना न करना पड़े।


feature-top