सुकमा : नक्सलियों ने ठेकेदार का अपहरण कर की हत्या, इलाके में सर्चिंग तेज

feature-top

पामेंड़ थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार इम्तियाज अली का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद नक्सलियों ने ठेकेदार की गला रेतकर हत्या कर दी।

ठेकेदार का एक सहयोगी किसी तरह नक्सलियों के चंगुल से बचकर इरापल्ली मेटागुड़म कैंप पहुंचा और अधिकारियों को पूरी घटना की जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।


feature-top