ट्रंप के नाम पर सड़क का प्रस्ताव, सीएम रेवंत रेड्डी के फैसले पर भाजपा का विरोध

feature-top

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद में अमेरिका महावाणिज्य दूतावास को जाने वाली सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखने का प्रस्ताव दिया है। तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट के दौरान किया गया यह ऐलान अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरने की कोशिश माना जा रहा है।

इस प्रस्ताव के बाद सीएम रेवंत रेड्डी राजनीतिक विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। तेलंगाना भाजपा ने इस निर्णय की आलोचना की और तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अनावश्यक रूप से अमेरिका के राष्ट्रपति के नाम पर सड़क का नामकरण कर चर्चाओं में रहने की कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि हैदराबाद में शहर के विकास और वैश्विक कंपनियों के योगदान के आधार पर सड़कों के नामकरण की परंपरा रही है। इसी कड़ी में पहले ‘गूगल स्ट्रीट’, ‘माइक्रोसॉफ्ट रोड’ और ‘विप्रो जंक्शन’ के नाम सामने आ चुके हैं।


feature-top