बिहार : राजगीर आयुध निर्माणी को मिली बम से उड़ाने की धमकी

feature-top

नालंदा जिले में स्थित राजगीर आयुध निर्माणी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित इस अत्यंत संवेदनशील रक्षा प्रतिष्ठान को ईमेल के माध्यम से धमकी दी गई है, जिसमें फैक्टरी और कार्यालय परिसर में सात शक्तिशाली बम रखे जाने और विस्फोट की चेतावनी दी गई है।

यह धमकी भरा ईमेल तमिलनाडु से भेजा गया है, जिसे लेकर केंद्रीय और राज्य स्तर की सुरक्षा एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गई हैं। फैक्ट्री परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


feature-top