- Home
- टॉप न्यूज़
- रोहिंग्या–बांग्लादेशियों पर सख्त हुई यूपी सरकार
रोहिंग्या–बांग्लादेशियों पर सख्त हुई यूपी सरकार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। सीएम ने ‘योगी की पाती’ शीर्षक से प्रदेशवासियों के नाम पत्र जारी कर सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए जनता से सतर्क रहने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अवैध रूप से ठहरे विदेशी नागरिकों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि किसी भी व्यक्ति को घरेलू या व्यावसायिक काम पर रखने से पहले उसकी पहचान अवश्य सत्यापित करें।
सीएम योगी ने सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी का भी उल्लेख किया जिसमें कहा गया था कि घुसपैठियों के लिए “लाल कालीन नहीं बिछाई जा सकती।” सरकार ने सभी नगरीय निकायों को संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान कर सूची तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और सुरक्षा ही समृद्धि का आधार है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
