- Home
- टॉप न्यूज़
- हुमायूं कबीर नहीं ममता बनर्जी ने रखवाई बाबरी मस्जिद की नींव : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
हुमायूं कबीर नहीं ममता बनर्जी ने रखवाई बाबरी मस्जिद की नींव : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सवाल उठाए हैं। भाजपा के आरोप हैं कि सीएम बनर्जी अपने नेताओं और सांसदों से ही इसके खिलाफ बयान दिला रही हैं।
तृणमूल कांग्रेस ने विधायक हुमायूं कबीर को निलंबित कर दिया है। उन्होंने मुर्शिदाबाद जिले में मस्जिद की नींव रखी थी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'हुमायूं कबीर ने इसे नहीं रखा; ममता बनर्जी ने रखा, और वह ड्रामा कर रही हैं और अपने नेताओं और सांसदों से इसके खिलाफ बयान दिलवा रही हैं...।
उन्होंने कहा, 'ममता बनर्जी बंगाल की धरती को हिंदू मुसलमान में बांटने के लिए ये बाबरी मस्जिद हिडन एजेंडा के रूप में हुमायूं कबीर के द्वारा इन्होंने लाया है। इसका विरोध पूरे देश में जिस ढंग से अब दूसरी जगह हो रहा है। यह नींव डाली गई है सोची समझी रणनीति के तहत और इसका केवल बंगाल में ही नहीं है। ममता बनर्जी को इसकी सजा भुगतनी पड़ेगी।'
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
