नवजोत कौर को मानसिक इलाज की जरूरत : डीके शिवकुमार

feature-top

कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू के विवादित बयान पर कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। नवजोत कौर ने हाल ही में कहा था कि “जो 500 करोड़ का सूटकेस देता है, वही मुख्यमंत्री बनता है।

 उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया और भाजपा व आप ने भी इसे लेकर निशाना साधा। शिवकुमार ने सोमवार को पलटवार करते हुए कहा कि नवजोत कौर को “किसी अच्छे मानसिक अस्पताल में भर्ती करवा देना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा बेबुनियाद बयान पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाता है। नवजोत कौर ने शनिवार को दावा किया था कि उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू सक्रिय राजनीति में तभी लौटेंगे, जब कांग्रेस उन्हें 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करेगी।

उन्होंने कहा कि उनके पास किसी को देने के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन सिद्धू पंजाब को ‘स्वर्ण राज्य’ में बदल सकते हैं। यह बयान उन्होंने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में दिया।


feature-top