ऐसा एक्शन होगा, जो भविष्य के लिए नज़ीर बनेगा : नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू

feature-top

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने राज्यसभा में इंडिगो संकट पर बड़ा बयान दिया है. नायडू ने राज्यसभा में साफ किया है कि हाल में हुई उड़ान रद्दीकरण और देरी एयरलाइन की आंतरिक समस्याओं का नतीजा थीं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार यात्रियों, पायलटों और क्रू की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं करेगी. यह संदेश सभी एयरलाइंस को सख्ती से दे दिया गया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इंडिगो एयरलाइन को अपना क्रू मैनेजमेंट और रोस्टर पहले ही सही तरह से संभालना चाहिए था, लेकिन उसकी आंतरिक जटिलताओं के कारण देश में बड़े पैमाने पर परेशानी पैदा हुई।

उन्होंने राज्यसभा में स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार इस स्थिति को हल्के में नहीं ले रही है और जिन भी यात्रियों को दिक्कत हुई है, उसकी पूरी-पूरी जिम्मेदारी तय होगी.


feature-top