जस्टिस स्वामीनाथन विवाद में DMK की बड़ी तैयारी

feature-top

संसद में न्यायपालिका से जुड़े मामलों पर एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की कार्यवाही अभी पूरी भी नहीं हुई कि अब एक और हाई कोर्ट के जज पर कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है।

, तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी—द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK)—मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच के जज जस्टिस जी.आर. स्वामीनाथन के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब जस्टिस स्वामीनाथन ने हाल ही में आदेश दिया कि मदुरै की थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ियों की चोटी पर स्थित एक दरगाह के पास मौजूद मंदिर के दीपस्तंभ (दीबाथुन पिलर) पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम जलाया जाए। अपने आदेश में उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह धार्मिक परंपरा किसी भी तरह से दरगाह या मुस्लिम समुदाय के अधिकारों का उल्लंघन नहीं करती।

लेकिन तमिलनाडु सरकार ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए इस आदेश को लागू करने से मना कर दिया। इसी के बाद DMK सांसदों ने संसद के शीतकालीन सत्र में जस्टिस स्वामीनाथन के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी शुरू कर दी है।


feature-top