दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाले में ED ने दायर की चार्जशीट

feature-top

ED की दिल्ली जोनल ऑफिस ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के टेंडर घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है।

इसमें दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र कुमार जैन, उस समय के CEO उदित प्रकाश राय, DJB के पूर्व मेंबर अजय गुप्ता, पूर्व चीफ इंजीनियर सतीश चंद्र वशिष्ठ और कई निजी लोगों व कंपनियों के नाम शामिल हैं।

यह मामला DJB के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (STPs) से जुड़े 4 टेंडरों में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है।


feature-top