एमपी के सिवनी में ट्रेनी विमान क्रैश

feature-top

मध्य प्रदेश के सिवनी से एक हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर नागपुर रोड के आमगांव के पास एक ट्रेनी विमान हाई वोल्टेज 33 केवी बिजली लाइन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस हादसे में पायलट और उसका सहयोगी घायल हो गए।। इस हादसे के कारण बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिसके कारण 80 से 90 गांवों में करीब ढाई घंटे तक अंधेरा छाया रहा।

रेडवर्ड एविएशन कंपनी से जुड़ा यह विमान आबादी से दूर दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिससे कंपनी की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है।


feature-top