वफादारी का सर्टिफिकेट नहीं देंगे, वतन हमारा है : असदुद्दीन ओवैसी

feature-top

संसद में वंदे मातरम और संविधान पर जारी गरमा-गरम बहस के बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर तीखा हमला बोला. ओवैसी ने सदन में गरजते हुए दो टूक कहा।

 यह वतन मेरा है, हम इसे छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे ‘भारत माता’ के नारे पर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए ओवैसी ने तर्क दिया कि यदि हम भारत माता को एक देवी के रूप में में संबोधित कर रहे हैं, तो हम इसमें धर्म को ला रहे हैं।

 उनका कहना था कि संविधान में देश के प्रति निष्ठा की बात है, किसी देवी की पूजा की नहीं- सत्ता पक्ष को घेरते हुए उन्होंने साफ कहा कि मुसलमानों से बार-बार “वफादारी का सर्टिफिकेट मांगना बंद किया जाए- ओवैसी ने कहा कि उन्होंने अपनी मर्जी से भारत को अपना मुल्क चुना है और वे यहीं जिएंगे और यहीं मरेंगे, लेकिन अपनी देशभक्ति साबित करने के लिए किसी के दबाव में नहीं आएंगे। उनका यह बयान अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.


feature-top