शिंदे गुट के 22 विधायक फडणवीस के संपर्क में : आदित्य ठाकरे

feature-top

मुंबई में महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर हलचल से भरी हुई है। शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने बड़ा दावा किया है कि सत्तारूढ़ महायुति सरकार में खींचतान तेज हो चुकी है और शिंदे गुट के 22 विधायक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीब आ गए हैं, जो कभी भी पाला बदल सकते हैं।

आदित्य ठाकरे के अनुसार, भाजपा द्वारा हाल ही में शिंदे गुट में सेंध लगाने और उनके कुछ नेताओं को अपने खेमे में शामिल करने के बाद शिवसेना (शिंदे) में असंतोष बढ़ा है।

इसी पृष्ठभूमि में ठाकरे ने कहा कि अब कई विधायक शिंदे की बजाय फडणवीस की लाइन पर चलते दिख रहे हैं।


feature-top