कोरबा : बालको प्लांट में हादसा, एक श्रमिक झुलसा

feature-top

बालको के कोरबा स्थित प्लांट में हादसे की खबर सामने आयी है। यहां के जीएपी( ग्रीन एनोड प्लांट) में धमाके के साथ ऑयल लीकेज हुआ। इस दौरान अफरा–तफरी मच गई। इस घटना में एक कर्मचारी झुलस गया है।

वहीं तीन मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस घटना की सूचना पर बालको पुलिस मौके पर पहुंच गई है और राहत बचाव के साथ मामले की जांच में जुट गई है।


feature-top