सुप्रीम कोर्ट के जज ने क्रिकेट और न्यायपालिका की तुलना करी

feature-top

'फेयर प्ले, धैर्य, सम्मान, टीम वर्क, और दबाव में भी सिद्धांतों पर टिके रहना' - ये गुण एक अच्छे क्रिकेटर और एक अच्छे जज दोनों में होते हैं।' दिल्ली हाई कोर्ट में मोहिंदर कोहली मेमोरियल टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस विक्रम नाथ ने क्रिकेट और कानून के बीच गहरी समानताओं का वर्णन इस तरह किया।

जस्टिस नाथ के अनुसार, क्रिकेट और कानून दोनों ही जीवन का एक अभिन्न अंग बन गए हैं।

यह टूर्नामेंट सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जज जस्टिस हेमा कोहली और उनकी बहन नीलू कोहली की मां स्वर्गीय मोहिंदर कोहली की याद में आयोजित किया गया है।


feature-top