इंडिगो संकट: जांच के लिए 10 प्रमुख एयरपोर्ट पर अधिकारी तैनात

feature-top

इंडिगो में चल रहे ऑपरेशनल संकट की वजह से कई एयरपोर्ट्स पर बड़े पैमाने पर हो रही दिक्कतों के बीच, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सीनियर अधिकारियों को देश भर के बड़े एयरपोर्ट्स पर जाकर इंस्पेक्शन करने का निर्देश दिया है।

मंत्रालय के अनुसार, डिप्टी सेक्रेटरी, डायरेक्टर और जॉइंट सेक्रेटरी लेवल के अधिकारियों को मुख्य एयरपोर्ट्स पर जाकर पूरी स्थिति का जायजा लेने और यात्रियों को हो रही दिक्कतों का पता लगाने का आदेश दिया गया है।

इस खास इंस्पेक्शन ड्राइव में मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, गुवाहाटी, गोवा और तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट शामिल हैं।


feature-top