कर्नाटक कांग्रेस ने टीपू जयंती विवाद को फिर हवा दी

feature-top

टीपू जयंती को लेकर लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक और वैचारिक लड़ाई फिर से शुरू हो गई है, जब कांग्रेस विधायक विजयानंद कशापनव्वर ने कर्नाटक विधानसभा में ध्यान आकर्षण प्रस्ताव पेश किया और सरकार से राज्य द्वारा आयोजित टीपू जयंती समारोह को फिर से शुरू करने का आग्रह किया।

NDTV से बात करते हुए, कशापनव्वर ने इस कार्यक्रम के लगातार सस्पेंड होने पर सवाल उठाया। "हमें यह समारोह क्यों नहीं मनाना चाहिए? क्या यह गलत है? इसका तुष्टीकरण से कोई लेना-देना नहीं है। हमने 2013 में टीपू जयंती मनाना शुरू किया था। मैं बस इतना कह रहा हूं कि इसे फिर से शुरू किया जाए। क्या हम दूसरे स्वतंत्रता सेनानियों की जयंती नहीं मनाते हैं?"

कर्नाटक की मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर ने भी इस समारोह को फिर से शुरू करने के विचार का समर्थन करते हुए कहा, "यह एक धर्मनिरपेक्ष देश है। टीपू जयंती मनाने में क्या गलत है? यह कर्नाटक में मनाए जाने वाले अन्य जयंती समारोहों जैसा ही है। BJP सिर्फ हिंदू-मुस्लिम मुद्दे बनाने में दिलचस्पी रखती है।"


feature-top