नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र

feature-top

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मेडिकल पीजी सीटों में राज्य कोटा कम किए जाने के खिलाफ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखते हुए गंभीर चिंता जताई है।

महंत ने मांग की है कि कम से कम 50 प्रतिशत मेडिकल पीजी सीटें छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए सुरक्षित रखी जाएं, ताकि स्थानीय छात्रों का भविष्य सुरक्षित बनाया जा सके।

महंत ने अपने पत्र में लिखा है कि राज्य कोटे की सीटें 50 प्रतिशत से घटकर अब केवल 25 प्रतिशत रह गई हैं, जिसके कारण छत्तीसगढ़ के मेडिकल छात्रों को नुकसान होगा।

उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर और छात्र प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की और राज्य सरकार से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद जताई है।


feature-top