गोवा आग: केंद्र ने लूथरा भाइयों के पासपोर्ट ज़ब्त करने की प्रक्रिया शुरू करी

feature-top

गोवा के नाइटक्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत के बाद थाईलैंड भाग गए लूथरा भाइयों के पासपोर्ट रद्द करने की दिशा में कदम उठाते हुए, विदेश मंत्रालय ने उन्हें नोटिस भेजकर 7 दिनों के अंदर यह बताने को कहा है कि उनके पासपोर्ट क्यों ज़ब्त नहीं किए जाने चाहिए।

यह कार्रवाई गौरव लूथरा (44) और सौरभ लूथरा (40) के खिलाफ गोवा पुलिस द्वारा मंत्रालय को उनके पासपोर्ट रद्द करने का अनुरोध करने के बाद की गई। उस समय दिल्ली में मौजूद दोनों भाइयों ने शनिवार आधी रात के आसपास गोवा के अरपोरा में उनके नाइटक्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' में आग लगने के कुछ घंटे बाद इंडिगो की फ्लाइट से थाईलैंड के फुकेट के लिए उड़ान भरी थी, जिसमें पांच पर्यटक और 20 स्टाफ सदस्य मारे गए थे।


feature-top