दीपावली यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल

feature-top

भारत के प्रमुख त्योहार दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (Intangible Cultural Heritage) सूची में आधिकारिक रूप से शामिल कर लिया गया है।

इसकी घोषणा यूनेस्को ने आज की। दीपावली को इस सूची में शामिल किया जाना इस बात का द्योतक है कि यह पर्व न केवल भारत में, बल्कि विश्व स्तर पर भी अपनी सांस्कृतिक महत्ता, लोकाचार और सामाजिक समरसता के कारण विशिष्ट पहचान रखता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस घोषणा से सभी भारतीय खुश हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'भारत और दुनिया भर के लोग बहुत खुश हैं। हमारे लिए, दीपावली हमारी संस्कृति और मूल्यों से बहुत करीब से जुड़ी हुई है। यह हमारी सभ्यता की आत्मा है। यह रोशनी और सच्चाई का प्रतीक है। यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में दीपावली के शामिल होने से इस त्योहार की ग्लोबल लोकप्रियता और भी बढ़ेगी। प्रभु श्री राम के आदर्श हमें हमेशा रास्ता दिखाते रहें।'


feature-top
feature-top