रिटायर्ड जजों ने रोहिंग्या मामले को लेकर CJI कांत के खिलाफ 'प्रेरित अभियान' की निंदा करी

feature-top

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के 44 पूर्व जजों ने रोहिंग्या प्रवासियों से जुड़े मामलों में चीफ जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणियों को लेकर उन्हें निशाना बनाने वाले "सोची-समझी मुहिम" की निंदा की है।

पत्र में लिखा है, "हम, नीचे दस्तखत करने वाले रिटायर्ड जज, रोहिंग्या प्रवासियों से जुड़े मामलों में माननीय चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की टिप्पणियों के बाद उन्हें निशाना बनाने वाली सोची-समझी मुहिम पर अपनी कड़ी आपत्ति जताते हैं, जिसमें 5 दिसंबर 2025 का खुला पत्र भी शामिल है।"


feature-top