'न जानकारी थी, न स्वीकार किया': शशि थरूर ने वीर सावरकर अवॉर्ड 'मिलने' पर कहा

feature-top

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 'वीर सावरकर अवॉर्ड' मिलने पर सफाई देते हुए कहा कि उन्हें इसके बारे में कल केरल में रहते हुए पता चला। थरूर ने कहा कि उन्हें न तो अवॉर्ड के बारे में पता था और न ही उन्होंने इसे स्वीकार किया है, और दिल्ली में होने वाले समारोह में उनके शामिल होने का तो सवाल ही नहीं उठता।

थरूर ने यह भी कहा कि उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला कि उन्हें यह सम्मान दिया गया है और बिना उनकी सहमति के उनका नाम घोषित करना आयोजकों की "गैर-जिम्मेदाराना" हरकत थी।


feature-top