गढ़चिरौली में नक्सलियों का बड़ा आत्मसमर्पण

feature-top

गढ़चिरौली में नक्सल गतिविधियों को बड़ा झटका देते हुए 11 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 82 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

यह आत्मसमर्पण डीजी रश्मि शुक्ला के समक्ष किया गया। समर्पण के दौरान नक्सली अपने साथ चार हथियार भी लेकर पहुंचे।

ये सभी नक्सली लंबे समय से छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिय थे। गढ़चिरौली पुलिस की लगातार दबाव एवं पुनर्वास नीति के चलते नक्सलियों ने समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।


feature-top