तेलंगाना सरकार बनाएगी ₹1000 करोड़ का स्टार्टअप फंड

feature-top

तेलंगाना सरकार स्टार्टअप को समर्थन देने के लिए 1000 करोड़ रुपये का फंड स्थापति कर रही है। राज्य के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने यह जानकारी दी। वे गूगल फॉर स्टार्टअप्स हब की शुरुआत के मौके पर बोल रहे थे, जो तेलंगाना सरकार के साथ साझेदारी में शुरू किया गया है।

रेड्डी ने दावा किया कि आने वाले वर्षों में कम से कम 100 हैदराबाद-आधारित स्टार्टअप्स को यूनिकॉर्न स्तर, यानी कम से कम 1,000 करोड़ रुपये मूल्यांकन, तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि मेरा एक ही सुझाव है कि आपको हैदराबाद, तेलंगाना से एक और गूगल बनना होगा या कम से कम एक अरब अमेरिकी डॉलर की कंपनी बनना होगा।


feature-top