घुसपैठिए तय नहीं कर सकते CM-PM: गृहमंत्री अमित शाह

feature-top

लोकसभा में दो दिन तक चले चुनाव सुधारों पर बहस का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि “घुसपैठिए यह तय नहीं कर सकते कि देश का मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री कौन बनेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची का सत्यापन चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है और वोटर बनने की पहली शर्त भारतीय नागरिक होना है।

अमित शाह ने विपक्ष की उस मांग पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें ईवीएम हटाकर बैलट पेपर से चुनाव कराने और मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति समिति में राज्यसभा में विपक्ष के नेता तथा सीजेआई को शामिल करने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि एसआईआर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार हुआ है और आयोग ने ही यह जांच की कि कौन वैध मतदाता है।

राहुल गांधी के बयान का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि हरियाणा में एक मकान में अत्यधिक वोटर होने का उनका दावा चुनाव आयोग की जांच में गलत पाया गया। शाह ने कहा कि सरकार बहस से कभी नहीं भागती और चुनाव सुधारों पर विस्तृत चर्चा इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।


feature-top