छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: सूर्यकांत तिवारी के रिश्तेदार नवनीत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

feature-top

छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी घोटाले में आरोपी नवनीत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। मुख्य न्यायाधीश सुर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने चार महीने से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद नवनीत को राहत प्रदान की।

नवनीत तिवारी, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपी एवं घोटाले के कथित मास्टरमाइंड सूर्यकांत तिवारी के रिश्ते के भाई हैं। ईडी और ईओडब्ल्यू की जांच में उन्हें अवैध कोल लेवी सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य बताया गया है।

आरोपों के अनुसार, नवनीत रायगढ़ के कोयला कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों से करोड़ों की वसूली कर रकम रायपुर भेजता था।


feature-top