कर्नाटक : कांग्रेस नेता बी के हरिप्रसाद ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

feature-top

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य बी.के. हरिप्रसाद ने बजरंग दल पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह संगठन कर्नाटक में कई अपराधों और हत्याओं में शामिल रहा है। हरिप्रसाद ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मांग को पूरा करने की अपील की है क्योंकि बजरंग दल पर बैन लगाना कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र का हिस्सा था।

उन्होंने कहा, 'मैंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि बजरंग दल पर बैन लगाया जाए। यह हमारी पार्टी के घोषणा-पत्र में था। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि कर्नाटक में बजरंग दल की गतिविधियां नई नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'हमारे एक कांग्रेस कार्यकर्ता गणेश गौड़ा की चिकमगलूर जिले में हत्या कर दी गई।

उन्हें बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मारा। बजरंग दल के लोग कई हत्या के मामलों में शामिल रहे हैं।' हरिप्रसाद ने एक पुराना मामला भी याद दिलाया।

उन्होंने कहा, 'साल 2016 या 2017 में उदुपी में भारतीय जनता पार्टी के एक मंडल अध्यक्ष, जो खुद हिंदू थे, उनकी हत्या हिंदू जागरण वेदिके ने की थी। ये सब एक ही तरह के संगठन हैं।'


feature-top