- Home
- टॉप न्यूज़
- इंडिगो संकट: डीजीसीए ने गठित किया विशेष निगरानी दल
इंडिगो संकट: डीजीसीए ने गठित किया विशेष निगरानी दल
देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो में हालिया उड़ान रद्दीकरण और परिचालन गड़बड़ियों के बाद डीजीसीए ने बड़ा कदम उठाया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने एयरलाइन की गतिविधियों की बारीकी से जांच के लिए आठ सदस्यीय विशेष निगरानी दल का गठन किया है।
डीजीसीए द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, इस निरीक्षण दल में एक उप मुख्य उड़ान संचालन निरीक्षक, एक वरिष्ठ एफओआई और दो एफओआई सहित कुल आठ सदस्य शामिल किए गए हैं।
इनमें से दो अधिकारियों की प्रतिदिन एयरलाइन के कॉर्पोरेट कार्यालय में तैनाती की जाएगी। ये अधिकारी इंडिगो के कुल विमान बेड़े, औसत चरण लंबाई, पायलटों की कुल संख्या, नेटवर्क विवरण,चालक दल के उपयोग घंटों, और प्रशिक्षणरत चालक दल की विस्तृत निगरानी करेंगे, ताकि परिचालन व्यवस्था को सुधारा जा सके और यात्रियों को होने वाली दिक्कतों को कम किया जा सके।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
