- Home
- टॉप न्यूज़
- खैरागढ़ सीमेंट प्लांट जमीन अधिग्रहण को लेकर दीपक बैज का सरकार पर हमला
खैरागढ़ सीमेंट प्लांट जमीन अधिग्रहण को लेकर दीपक बैज का सरकार पर हमला
11 Dec 2025
, by: Prakash
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने खैरागढ़ में प्रस्तावित सीमेंट प्लांट के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर सरकार पर बड़ा हमला बोला है। बैज ने आरोप लगाया कि सरकार बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने के लिए किसानों की जमीन छीनने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने इस मुद्दे पर किसानों को पूर्ण समर्थन देने की बात कही। पत्रकारों से चर्चा के दौरान बैज ने झीरम और ताड़मेटला जैसी घटनाओं में शामिल नक्सलियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने के निर्णय पर भी सवाल उठाया।
उन्होंने कहा कि शहीद परिवारों से बिना सलाह किए ऐसा कदम उठाना उचित नहीं है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कई आदिवासी अब भी फर्जी मामलों में जेल में बंद हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
