SIR को पब्लिसिटी का जरिया बना लिया है; बंद कीजिए ऐसी याचिकाएं : CJI सूर्यकांत

feature-top

सुप्रीम कोर्ट में आज मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत नाराज़ दिखे। उन्होंने कहा कि लगातार आ रही ऐसी याचिकाएं पब्लिसिटी पाने का तरीका बन चुकी हैं। CJI ने स्पष्ट कहा कोर्ट सिर्फ SIR जैसे बड़े मामलों में ही उलझी नहीं रह सकती, आम आदमी के केस भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने रेलवे एक्सीडेंट का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे ट्रैक पर मौत होने के बाद भी पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं मिला था और कोर्ट ने खुद पहल कर उन्हें उसका हक दिलवाया। CJI सूर्यकांत ने बार के सदस्यों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब हर केस की सुनवाई के लिए टाइमलाइन तय करनी होगी, ताकि MACT और मुआवज़े जैसे जरूरी मामलों को भी समय मिल सके।

उन्होंने कहा SIR जैसे मामलों में पूरा दिन निकल जाता है। मुआवज़े के लिए आने वाले लोग आख़िर में बैठे रहते हैं और शाम 4 बजे बिना सुने लौट जाते हैं… अब ऐसा नहीं चलेगा।


feature-top