- Home
- टॉप न्यूज़
- कस्टम मिलिंग घोटाला: EOW चार्जशीट में अनवर के करीबी दीपेन चावड़ा की बड़ी भूमिका उजागर
कस्टम मिलिंग घोटाला: EOW चार्जशीट में अनवर के करीबी दीपेन चावड़ा की बड़ी भूमिका उजागर
कस्टम मिलिंग घोटाले की EOW जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। विस्तृत चार्जशीट के अनुसार, धनबाद निवासी दीपेन चावड़ा, मुख्य आरोपित कारोबारी अनवर ढेबर का सबसे भरोसेमंद कैश कलेक्शन एजेंट था।
गवाहों अंकुर पालीवाल और सूरज पवार के बयान में सामने आया कि चावड़ा हर 3–4 दिन में 20–22 करोड़ रुपये तक की अवैध राशि इकट्ठा करता था। यह कलेक्शन लगभग 10 बार किया गया, जिसमें सात बार रकम सिद्धार्थ सिंघानिया से ली गई।
राशि को कोडवर्ड्स और FaceTime लोकेशन के जरिए तय जगहों पर ले जाया जाता था जिनमें इंडियन चिली गली, वेलिंगटन कोर्ट होटल पार्किंग, भिलाई-दुर्ग, रावाभाठा, खुर्सीपार और VIP एरिया शामिल थे। रकम प्रायः कार्टन, बैग या बोरों में पैक होती थी।
चावड़ा खुद गिनती नहीं करता था, उसका काम सिर्फ सुरक्षित डिलीवरी था। रकम अनवर ढेबर के लोगों को साइलेंट तरीके से सौंप दी जाती थी।
चार्जशीट में यह भी उल्लेख है कि सुरक्षा कारणों से कलेक्शन पाइंट बार-बार बदले जाते थे और जरूरत पड़ने पर राशि को तीन–चार लोगों में बाँटकर भी ले जाया जाता था। EOW का दावा है चावड़ा पूरे नेटवर्क में विश्वस्त व्यक्ति था, जो राज्यभर से अवैध वसूली का संचालन और डिलीवरी संभालता था।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
