SIR में नाम काटे तो रसोई के औजार उठाने को तैयार रहें महिलाएं : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

feature-top

पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष संभावित विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

कृष्णानगर की रैली में उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि अगर समीक्षा प्रक्रिया के दौरान उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जाते हैं, तो वे अपने रसोई के औजार तैयार रखें। ममता ने सवाल उठाया कि क्या SIR के नाम पर माताओं-बहनों के अधिकार छीने जाएंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान दिल्ली से पुलिस भेजकर महिलाओं को डराने की कोशिश की जाएगी। ममता ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों की लड़ाई में आगे रहेंगी और पुरुष उनके पीछे खड़े होंगे।

उन्होंने दावा किया कि वह देखना चाहती हैं कि अधिक ताकत किसमें है महिलाओं में या बीजेपी में। साथ ही, उन्होंने बीजेपी पर सांप्रदायिकता फैलाने, पैसे का उपयोग करने और बाहर से लोगों को लाकर मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया।


feature-top