केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा

feature-top

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक माह से भी कम समय में पुनः छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। उनका यह दो दिवसीय प्रवास रायपुर और बस्तर के कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गृहमंत्री कल रात 10 बजे रायपुर के माना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।

एयरपोर्ट से सीधे वे मेंफेयर रिसोर्ट के लिए रवाना होंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है। दूसरे दिन दोपहर 1:30 बजे अमित शाह माना एयरपोर्ट से जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

वहां वे 2:45 बजे पहुंचेंगे और 2:45 से 4:45 बजे तक आयोजित बस्तर ओलंपिक समापन समारोह में शामिल होंगे।


feature-top